Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपए की स्मैक के साथ यूपी के दो तस्कर किए गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:31 PM (IST)

    देहरादून की प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने 20 लाख रुपये की स्मैक के साथ मुजफ्फरनगर के दो तस्करों नदीम और फैसल को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. प्रेमनगर पुलिस ने 20 लाख की स्मैक पकड़ी।

    2. मुजफ्फरनगर के दो तस्कर देहरादून में गिरफ्तार।

    3. छात्रों को स्मैक बेचने आए थे आरोपी।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने 20 लाख रुपये की स्मैक के साथ मुजफ्फरनगर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक की तस्करी के लिए देहरादून आए थे।

    दोनों के विरुद्ध प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि सात अगस्त को चेकिंग के दौरान दो नशा तस्कर नदीम निवासी दक्षिणी खालापार मुजफ्फरनगर व फैसल निवासी योगेंद्र पुरी कालोनी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह दोनों मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं तथा स्मैक को मुजफ्फरनगर से प्रेमनगर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत व पीजी और हास्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाये थे।

    आरोपितों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी प्रेमनगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को स्मैक की सप्लाई की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था।

    उस समय पुलिस से बचने के लिए उन्होंने अपने पास कोई फोन नहीं रखा था। शुक्रवार को भी दोनों आरोपित प्रेमनगर क्षेत्र में स्मैक बेचने की फिराक में देहरादून आये थे तथा देर रात स्मैक सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के प्राइवेट हॉस्टल में सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

    खबरें और भी