Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के प्राइवेट हॉस्टल में सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:52 PM (IST)

    देहरादून के सेलाकुई स्थित कुश हॉस्टल के मेस में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सेलाकुई हॉस्टल मेस में सिलेंडर फटने से आग।

    2. धमाके के बाद पुलिस-फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

    3. गनीमत रही, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्टल में भीषण आग लग गई। सिलिंडर फटने के धमाके से लोग दहल गए। हालांकि कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है।

    थाना सेलाकुई पर 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की राजा रोड शैतान चौक के पास एक हॉस्टल में सिलिंडर फटने से आग लग गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से फायर कर्मगण मय फायर टेंडर के मौके पर पहुंचे।

    जानकारी करने पर ज्ञात हुआ, कि बीएफआईटी कॉलेज सुद्धोवाला के राजा रोड सेलाकुई स्थित कुश हॉस्टल के मैस में सिलिंडर फटने से आग लग गई थी। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना,चोट, जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग को बुझा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, देहरादून में नदियां उफान पर, आज भी ऑरेंज अलर्ट