विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून का दरिंदा केयरटेकर: कुत्ते को तीसरी मंजिल से फेंका... बिल्ली और उसके बच्चों को दिया जहर

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:24 PM (IST)

देहरादून के बीएसआर हॉस्टल में केयरटेकर सुनील ने एक कुत्ते को तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सुद्धोवाला स्थित बीएसआर हास्टल के केयरटेकर ने कुत्ते को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पीपल फार एनिमल्स (पीएफए) के सदस्यों ने घटना की शिकायत प्रेमनगर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपित केयरटेकर सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पीएफए के सदस्य पवन तिवारी ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि केयरटेकर से जब बात की गई तो उसने माना कि यह कुत्ता तीसरी मंजिल पर देखा था और कुत्ते को मरने के बाद वहां से उठवाकर फिंकवाया। सुनील से जब सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई तो उसने साफ मना कर दिया।

बिल्ली और उसके तीन बच्चों को जहर दिया

शिकायतकर्ता ने बताया कि मालिक से बात करने पर उन्होंने भी केवल बातों में घुमाया और कहा कि केयरटेकर जो बात बोल रहा था वह झूठ है। मालिक ने भी सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे पहले सुनील ने बिल्ली और उसके तीन बच्चों को जहर दिया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर गुंबद हादसे में कुत्ते ने बचाई युवक की जान, वज्रपात से ढहा गुंबद

प्रकरण की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप राही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित सुनील के बयान दर्ज करवाए जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज हासिल की जाएगी।