सीआरपीएफ जवान की बेटी को बिजनौर के युवक ने दी तेजाब हमले की धमकी, देहरादून में केस दर्ज
राजपुर रोड पर एयर होस्टेस का कोर्स कर रही सीआरपीएफ जवान की बेटी को बिजनौर के युवक ने तेजाब से हमले की धमकी दी है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक एकेडमी से एयर होस्टेस का कोर्स कर रही युवती को बिजनौर के युवक ने तेजाब से हमला करने की धमकी दी है।
युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बार-बार फोन करके मिलने का बना रहा था दबाव
पुलिस को दी शिकायत में कोटद्वार की एक महिला ने बताया कि उनके पति वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्रीनगर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। वह अपनी पुत्री एवं पुत्र के साथ रहती हैं। उनकी पुत्री हास्टल में रहकर राजपुर रोड स्थित एकेडमी में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रफुल्ल कुमार निवासी ग्राम शमीपुर, नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश आए दिन बेटी के मोबाइल पर बार-बार फोन करके मिलने का दबाव बना रहा है।
महिला के अनुसार जब उनकी पुत्री ने मिलने से किया तो आरोपित उनकी बेटी को अपहरण करने, जान से मारने व तेजाब से हमला करने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उनकी पुत्री डरी सहमी व मानसिक रूप से परेशान रहती है।
आरोपित कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी में शादी से इनकार करने पर युवती को पिलाया तेजाब, रेप की भी कोशिश की; हालत गंभीर
यह भी पढ़ें- हापुड़ तेजाब कांड: पानी की बोतल में कैसे पहुंचा एसिड? चार अफसरों की टीम करेगी जांच