यूपी में शादी से इनकार करने पर युवती को पिलाया तेजाब, रेप की भी कोशिश की; हालत गंभीर
बदायूं में शादी से इनकार करने पर एक युवती को तेजाब पिलाने, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की युवती को शादी के लिए दबाव बनाने, घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास, तेजाब पिलाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है जब नगर निवासी इरफान हसन लंबे समय से उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इन्कार करने पर उसने पहले जान से मारने और तेजाब पिलाने की धमकी दी।
आरोप है कि 14 जून की सुबह वह घर में घुस आया और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसे तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता की मां शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज की। इसके बाद इरफान के पिता अब्दुल हसन, माता, भाई शकील तथा बहन यासमीन और मुस्कान समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
युवती को गंभीर हालत में किया गया रेफर
गंभीर हालत में युवती को पहले चंदौसी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टीएमयू अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध छेड़छाड़, घर में जबरन घुसने, मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कमलेश मिश्र ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की तलाश की जा रही है।