अंकिता भंडारी केस पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट, अफसरों से कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सरकार संवेदनशील है और किसी भी स्तर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, शिकायतों के निस्तारण पर त्वरित कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी भी थाने, चौकी या किसी कार्यालय में जाता है तो उसकी सुनवाई की जा रही है। इसमें यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो इसके लिए जिम्मेदार संबंधित कार्मिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सचिवालय में बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिकायतों पर किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चारधाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को देखते हुए इस समय समय पर उचित निर्णय लिए जा रहे हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में जो भी कहा गया, सरकार ने वह कदम उठाया है। विपक्ष जो बात कह रहा था, सरकार उस पर पहले ही कदम बढ़ा चुकी थी। आडियो क्लिप चर्चा में आने के बाद अंकिता के माता-पिता ने सीबीआइ जांच की मांग की थी। सरकार ने उसी बिंदू पर जांच करने के लिए सीबीआइ से अनुरोध किया था। अब जांच प्रारंभ हो चुकी है।
नए टैरिफ से भारतीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका के साथ नए टैरिफ को लेकर जो समझौता हुआ है, उससे बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। जो उत्पाद देश के अंदर बनते हैं, उन्हें बड़ा बाजार मिलेगा। बड़ा समझौता होने से भारत के विकास की गति बढ़ेगी और वह सभी क्षेत्रों में तरक्की करने वाला देश बनेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कदम आगे बढ़ा रहे हैं, उसमें यह मील का पत्थर साबित होगा।
