विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम धामी, बोले- रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहना उनके अहंकार का प्रतीक है

Published: Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहने की कड़ी निंदा की। ...और पढ़ें

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम धामी, बोले- रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहना उनके अहंकार का प्रतीक है

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम धामी, बोले- रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहना उनके अहंकार का प्रतीक है

HighLights

  1. राहुल गांधी के 'गद्दार' बयान पर सीएम धामी का हमला।

  2. कांग्रेस पर सिख समाज के अपमान और अहंकार का आरोप।

  3. तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति देश के लिए घातक।

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने की कड़ी निंदा की और इसे कांग्रेस की मानसिकता का परिचायक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस के अहंकार और सिख समाज के प्रति उसकी सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सिखों का अपमान कांग्रेस के डीएनए में है और यह वही मानसिकता है जो सत्ता के घमंड में गुरु की मर्यादा भूल जाती है और बलिदान की परंपरा को संदेह की दृष्टि से देखती है।

सीएम धामी ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने सिखों के खून से अपने हाथ रंगे थे, फिर भी उनकी आत्मा नहीं कांपी। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस नेताओं की भाषा में वही जहर दिखाई देता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवभूमि उत्तराखंड में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा सिख समाज का उपहास किया गया है और सनातन परंपरा का बार-बार अपमान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति करती है और अक्सर देश विरोधी ताकतों की भाषा बोलती है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि इस तरह की बयानबाजी देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है और कांग्रेस को अपनी सोच पर आत्ममंथन करना चाहिए।