Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस के राज में भर्ती परीक्षाओं में नकल होती थी, लेकिन कार्रवाई नहीं': सीएम धामी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:56 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने यूटीयू पेपर लीक मामले में कांग्रेस की इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया, कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और उनके शासन में न ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की इस्तीफे की मांग खारिज की।

    2. कहा कांग्रेस राज में नकल पर कार्रवाई नहीं होती थी।

    3. भाजपा सरकार ने नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण के आलोक में तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की कांग्रेस की ओर से उठाई जा रही मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में नकल होती थी, लेकिन कार्रवाई नहीं। भाजपा के शासनकाल में जो भी ऐसे प्रकरण आए, उनमें कार्रवाई की गई है। यूटीयू के प्रकरण में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के राज में पटवारी भर्ती, दारोगा भर्ती, टेक्निकल बोर्ड और यूकेएसएसएससी समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं नकल के प्रकरण आए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार ने ही इन मामलों में कार्रवाई की और दोषियों को जेल भेजा।

    सरकार का एकमात्र संकल्प है कि किसी भी परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल न होने पाए। इसी के दृष्टिगत सरकार भर्ती परीक्षाओं की शुचिता के लिए देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लेकर आई। इसके फलस्वरूप 100 से अधिक नकल माफिया सलाखों के पीछे हैं।

    तब से अब तक 34,000 से अधिक भर्तियां बिना किसी नकल और पर्ची-खर्ची के संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी कोई शिकायत आती है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंटरनेट मीडिया में हो रही अमर्यादित टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। चाहे वह बड़े हों या नौजवान, सभी को इसका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश संस्कार व संस्कृति का देश है। इसलिए हमें सभ्यता, संस्कार और नम्रता-विनम्रता से सभी का आदर करना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी का कांग्रेस पर करारा हमला, बोले- कारगिल विजय पर की राजनीति