विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनता से माफी मांगें: भाजपा

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 16 Apr 2017 02:15 AM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भाषा, अलगाववादियों की भाषा है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनता से माफी मांगें: भाजपा
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनता से माफी मांगें: भाजपा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भाषा, अलगाववादियों की भाषा है। इसके लिए उपाध्याय व कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने वंदेमातरम पर उपाध्याय के वक्तव्य की भी कड़ी आलोचना की।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कश्मीर संबंधी बयान पर कहा कि यह बयान राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने वंदेमातरम पर दिए बयान को भी राष्ट्रीय भावनाओं के विरुद्ध बताया।

उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय को पहले वंदेमातरम के इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि आजादी से पहले वंदेमातरम 1886 में सबसे पहले गुरू रविंद्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस के अधिवेशन में गाया था और 1937 मे कांग्रेस के अधिवेशन में इसे राष्ट्रगीत के रूप मे स्वीकार किया गया। 

वंदेमातरम के समर्थकों में महात्मा गांधी, टैगोर, पं. नेहरू, मौलाना आजाद भी शामिल थे। आजादी के आंदोलन में यह गीत आंदोलनकारियों की प्रेरणा का स्रोत था। डॉ. भसीन ने कहा कि लगता है चुनाव में करारी हार से किशोर संतुलन गंवा बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर

यह भी पढ़ें: टूरिज्म सर्किट में होंगे उत्तराखंड के महाभारतकालीन स्थल

यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय