विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 14 Apr 2017 04:05 AM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि क्या वंदेमातरम बोले बिना देशभक्ति साबित नहीं होती। भाजपा सरकार में हिम्मत है तो उनको प्रदेश से बाहर निकाल कर दिखाये।

मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर
मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उच्च शिक्षा व सहकारिता राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत के बयान 'उत्तराखंड में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा' पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सरकार को चुनौती दी कि वह वंदेमातरम नहीं बोलेंगे, हिम्मत है तो उन्हें राज्य से बाहर निकालकर दिखाया जाए। 

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से मुखातिब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के जन्म से पहले से ही लोगों में देशभक्ति का जज्बा रहा है। कांग्रेस अपने कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से करती रही है, लेकिन सरकार के राज्यमंत्री जानबूझकर माहौल को खराब करने का बयान देते हैं और मुख्यमंत्री उनका समर्थन करते हैं, यह दुखद है। भाजपा की इस रीति-नीति से ही कश्मीर की स्थिति बदतर हो रही है। राज्य मुख्यधारा से कट रहा है। इन हालात में कश्मीर को बचाया जा सकेगा, इसे लेकर संदेह होना स्वाभाविक है। लोकसभा उपचुनाव में हालत और बिगड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों के बूते सत्ता में आई, उन पर काम करे तो बेहतर होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त 25 फीसद ईवीएम का परीक्षण किया जाना चाहिए। 

 यह भी पढ़ें: टूरिज्म सर्किट में होंगे उत्तराखंड के महाभारतकालीन स्थल

यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय