उत्तराखंड भाजपा ने की आठ नए प्रदेश प्रवक्ता की घोषणा, देहरादून से रवींद्र जुगरान और शादाब शम्स
भाजपा ने अपनी प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए आठ नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इनमें देहरादून से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
भाजपा ने अपनी प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है।
आठ नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई, महेंद्र भट्ट की सहमति।
रवींद्र जुगरान, शादाब शम्स देहरादून से प्रवक्ता बनाए गए।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए आठ नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। देहरादून महानगर से रवींद्र जुगरान और शादाब शम्स को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार
जारी सूची के अनुसार ऊधमसिंह नगर से राजेश शुक्ला, नैनीताल से सुरेश तिवारी, कोटद्वार से अनुकृति गुसांई और विश्वजीत नेगी, देहरादून ग्रामीण से सत्यवीर चौहान तथा ऋषिकेश से मनोज जखमोला को प्रवक्ता बनाया गया है।
अलग-अलग जिलों और शहरों में दी गई प्रवक्ता की जिम्मेदारी
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रवक्ता टोली का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति से पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने का कार्य करेंगे।
