विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी को बागेश्वर की पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता, संत समाज ने की भेंट

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:41 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला साधु-संतों का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला साधु-संतों का प्रतिनिधिमंडल

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

  2. बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता दिया।

  3. यात्रा धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देती है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान यात्रा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों एवं सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है।

प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण 

यह यात्रा साधु-संत समाज को जोड़ने के साथ ही प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने संत समाज का स्वागत करते हुए यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट; बिजली चमकने की चेतावनी

यह भी पढ़ें- देहरादून में इन्फ्लुएंजा H1N1 के नौ नए मरीज, कुल 49 संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को किया अलर्ट