अंकिता भंडारी हत्याकांड: कौन है VIP ? पता लगाने में जुटी सीबीआई... जुटाए साक्ष्य
सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। दिल्ली से सीबीआई की ...और पढ़ें

अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई वीआईपी का पता लगाने में जुट गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता हत्याकांड मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ (सीबीआई) वीआईपी का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम देहरादून पहुंची और केस से जुड़े सभी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। जल्द ही सीबीआई की टीम वनन्तरा रिसॉर्ट का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंच सकती है।
दिल्ली स्थित सीबीआई की क्राइम ब्रांच शाखा संख्या दो में एफआईआर दर्ज होने के बाद, जांच के लिए विशेष टीम देहरादून पहुंची और मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी गई है।
यह मामला सितंबर 2022 का है, जब पौड़ी जिले की निवासी और वनांतरा रिसॉर्ट में कार्यरत अंकिता की हत्या कर दी गई थी।
इस प्रकरण में 30 मई 2024 को जिला न्यायालय ने रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपितों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि अंकिता पर एक वीआईपी को “विशेष सेवा” देने का दबाव बनाया गया था, हालांकि एसआईटी जांच में उस वीआईपी की पहचान उजागर नहीं हो सकी थी।
मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब बीते दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के वायरल ऑडियो के बाद विवाद गहराया और प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए।
इसी बीच अंकिता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सीएम धामी ने 09 जनवरी को औपचारिक रूप से सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके तहत अब एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब पूरे प्रदेश की निगाहें सीबीआई की जांच पर टिकी हैं कि क्या अज्ञात वीआईपी की पहचान सामने आएगी और क्या अंकिता को न्याय की पूरी तस्वीर मिलेगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मर्डर केस: सीबीआई ने दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच में दर्ज किया मुकदमा, टीम पहुंची देहरादून
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: FIR बनेगी सीबीआइ जांच का आधार, पुलिस मुख्यालय ने भेजा पत्रावली
