विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी मर्डर केस: सीबीआई ने दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच में दर्ज किया मुकदमा, टीम पहुंची देहरादून

Published: Tue, 03 Feb 2026 12:07 AM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम सबूत जुटाने और ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी की हत्या का मामला।

अंकिता भंडारी की हत्या का मामला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीआई की टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, ताकि मामलों के सबूत इकट्ठा किए जा सकें और विस्तृत पूछताछ की जा सके।

सितंबर 2022 में वनंतरा रिसार्ट, ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी थी।

अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला नहर से बरामद किया गया था। इन तीनों को अंकिता की हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई जा चुकी है।

मामला तब सुर्खियों में आया जब इंटरनेट मीडिया पर ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर की ओर से वायरल आडियो और वीडियो में एक वीआईपी का नाम लिया गया।

जिसके बाद राज्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किए गए और कहा गया कि हत्याकांड से वीआईपी का संबंध है। साथ ही आरोप लगाए गए कि अंकिता से उसके लिए विशेष सेवाएं प्रदान करने का दबाव बनाया गया था।

वायरल वीडियो और बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक दबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 09 जनवरी 2026 को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

इसी क्रम में सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अब इस ‘वीआईपी’ कथित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और गहराई से जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में अब डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग/संपर्क विवरण, वायरल आडियो-वीडियो, गवाह बयान और अन्य दस्तावेज़ी सबूतों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- VIP कौन? अंकिता भंडारी हत्याकांड में शासन ने सीबीआइ जांच की सिफारिश कर केंद्र सरकार को भेजा पत्र

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: FIR बनेगी सीबीआइ जांच का आधार, पुलिस मुख्यालय ने भेजा पत्रावली