मसूरी में सुपर स्टार अक्षय कुमार, माल रोड पर राशी खन्ना संग शूट किए सीन... एक झलक पाने को उमड़ी भीड़
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, उन्होंने माल रोड पर अभिनेत्री राशी खन्ना के साथ फिल्म की सीन शूट किए।

शूटिंग के दौरान अक्षक कुमार और राशी खन्ना।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मसूरी। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशी खन्ना गुरुवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे।

माल रोड पर दोनों ने फिल्म की सीन शूट किए। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

मसूरी व ऋषिकेश में तीन दिनों का शूटिंग का शेड्यूल है। गुरुवार को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में अक्षय कुमार की शूटिंग हुईं।

बुधवार को अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच सके और शूटिंग रद करनी पड़ी, जबकि मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में मालरोड पर शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गयी थी और कैमरे सहित शूटिंग का सभी साजो सामान स्थापित कर लिया गया था।

सूत्रों ने बताया था कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बार्लोगंज के एक होटल में चले गये। वह देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास एक निजी विला में ठहरे हैं। उनकी शूटिंग टीम का सारा साजो सामान मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित एक होटल में रखा गया है।
