विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Retake का टाइम भी नहीं...' Nana Patekar के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 10:43 AM (IST)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री सदमे ...और पढ़ें

अक्षय कुमार ने नाना के निधन पर जताया शोक

अक्षय कुमार ने नाना के निधन पर जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर की सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भयंकर कार्डियक अरेस्ट आया था।

एक्टर अभी कुछ दिनों पहले ही गोवा में एक इवेंट में दिखाई दिए थे और इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे इसलिए उनका इस तरह से जाना इंडस्ट्री से लेकर सभी लोगों के लिए बहुत ही शॉकिंग है। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मुकेश छाबड़ा ने जताया शोक

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, 'मैं हैरान हूं। यह यकीन करने लायक नहीं है। नाना भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, 'आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो। नाना नहीं रहे... इस एक वाक्य ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है। आप एक्टिंग की दुनिया में आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी। अपने अनोखे अंदाज़ से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती।'

अक्षय कुमार संग इन फिल्मों में किया काम

अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के साथ 'वेलकम' और 'हाउसफुल 5' में काम किया है। अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी...उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. नाना जी सचमुच बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे. उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- 'क्या यार नाना, ऐसा भी क्या? Retake का टाइम भी नहीं दिया।'

प्रकाश राज को आई नाना की याद

एक्टर प्रकाश राज ने एक्स पर लिखा, 'मेरे प्यारे नाना जी, आपकी बहुत याद आती है। आपके साथ बिताए पल, हमारी बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली सीख।

इन सभी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे बेहोश

यह भी पढ़ें- 45 मिनट तक दिया CPR, नहीं संभली हालत...Nana Patekar के निधन के मामले में मेडिको-लीगल केस रजिस्टर