विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंगन में खेल रहे बच्‍चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 28 Nov 2016 06:50 AM (IST)

गोपेश्‍वर में गौचर के शैल गांव में बीती रात तेंदुआ घर के आंगन से एक बच्‍चे को उठा ले गया। बच्‍चे का शव खेत से मिला है।

News Article Hero Image

गोपेश्वर (चमोली), [जेएनएन]: गौचर के शैल गांव में बीती रात आंगन में खेल रहे एक बच्चे को तेंदुए उठा ले गया। परिजनों को उसका शव घर से कुछ दूर खेत में मिला।

राजस्व पटवारी जेसी ओलिया ने बताया कि गौचर के शैल गांव में सड़क किनारे झोपड़ी में एक नेपाली परिवार रहता है। बीती रात नेपाली मजदूर विनोद बहादुर का चार वर्षीय मासूम ललित घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच तेंदुए उसे उठा ले गया। परिजनों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए और बच्चे की तलाश की।

पढ़ें-तेंदुए ने किसान पर किया हमला, मचान पर चढ़कर बचाई जान

उन्हें घर से कुछ दूरी पर बच्चे का आधा खाया हुआ शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बदरीनाथ वन प्रभाग धनपूर रेंज के रेंजर रविंन्द्र निराला ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

पढ़ें:-तेंदुए ने बनाया ट्रक चालक को निवाला, दहशत में ग्रामीण

तेंदुए का शिकार बने शैल गांव में मजदूरी का कार्य करने वाले नेपाली मजदूर विनोद के चार वर्षीय पुत्र ललित के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वन पंचायत सरपंच शैल आरके शैली ने बताया कि वन विभाग ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नही ले रहा है और तेंदुए से लोगों की सुरक्षा को अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे अंधेरा होते ही लोग घरों में दुबकने को विवश हैं।

पढ़ें:-स्कूल में तेंदुआ, 1500 बच्चों की सवा चार घंटे अटकी सांसें

पढ़ें- मसूरी में तेंदुए ने होटलकर्मी पर किया हमला, दहशत में लोग