विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए ने बनाया ट्रक चालक को निवाला, दहशत में ग्रामीण

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 19 Nov 2016 06:29 AM (IST)

ऋषिकेश के नेपाली फार्म में सोंग नदी के किनारे एक ट्रक चालक को तेंदुए ने निवाला बना दिया। तेंदुए के हमले की क्षेत्र में यह चौथी घटना है। इसके ग्रामीण दहशत में हैं।

News Article Hero Image

रायवाला, ऋषिकेश [जेएनएन]: नेपाली फार्म के पास सोंग नदी के तट पर शौच को गए ट्रक चालक को तेंदुए ने निवाला बना दिया। घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में इस तरह के हमले की यह चौथी घटना है।
झबरेड़ा हरिद्वार के श्यामपुर निवासी सोमपाल (28 वर्ष) पुत्र बाबूराम हरिद्वार के किसी ट्रांसपोर्टर के पास ट्रक चालक है। वह गत रात हरिद्वार से देहरादून के लिए ट्रक लेकर चला था।

पढ़ें-तेंदुए ने किसान पर किया हमला, मचान पर चढ़कर बचाई जान
बताया जा रहा है कि नेपाली फार्म में उसने ट्रक रोक दिया और उसमें ही सो गया। आज सुबह करीब साढ़े चार बजे वह सोंग नदी के तट की ओर शौच के लिए गया और वहां से वापस नहीं लौटा।

पढ़ें- मसूरी में तेंदुए ने होटलकर्मी पर किया हमला, दहशत में लोग
इस बीच अन्य ट्रक चालकों ने जब काफी देर तक सोमपाल को नहीं देखा तो उन्होंने मोबाइल से उससे संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने सोमपाल को आसपास तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पढ़ें: कुत्ते पर झपटने को तैयार था तेंदुआ, पुजारी ने ऐसे फंसाया कि.
किसी अनहोनी की आशंका में ट्रक चालकों ने नेपाली फार्म पुलिस चेक पोस्ट के साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर वन कर्मियों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। शाम को मोतीचूर रेंज के वन कर्मियों को नदी किनारे जंगल की झाड़ियों में सोमपाल की चप्पल दिखी। आसपास मिले खून के निशान के आधार पर उसकी तलाश की गई। वहीं झाड़ी से ट्रक चालक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

पढ़ें:-उत्तरकाशी में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला
रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि संभवतः शौच के दौरान चालक पर तेंदुए ने हमला किया। उक्त क्षेत्र के इस तरह की यह लगातार चौथी घटना है। इससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त है।

पढ़ें:-स्कूल में तेंदुआ, 1500 बच्चों की सवा चार घंटे अटकी सांसें

पढ़ें-कमरे में तेंदुए को देख ग्रामीण के उड़े होश, ऐसा किया उपाय

पढ़ें: कालोनी में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी में हुआ कैद