विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली टनल हादसा: मलबे और गहरे पानी में जिंदगी की तलाश, ये है घायल-लापता और मृतकों की लिस्ट

Updated: Fri, 14 Aug 2026 12:15 PM (IST)

चमोली जिले में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हैं।

राहत-बचाव अभियान जारी। जागरण

राहत-बचाव अभियान जारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपेश्वर(चमोली)। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हाट सियासैंण क्षेत्र में बन रही विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार रात हुए भारी भूस्खलन के बाद फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए
राहत-बचाव अभियान रातभर जारी रहा। तीन श्रमिक सुरंग में फंसे हैं और उनकी खोज शुक्रवार को भी जारी है।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आइटीबीपी व सेना की टीम से राहत एवं बचाव को लेकर जानकारी ली। इसके बाद घायल श्रमिकों का हाल जाना। दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत हुई है। 11 घायलों का इलाज चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन श्रमिक सुरंग में फंसे हैं।

गुरुवार शाम पौन सात बजे जब दुर्घटना हुई, उस समय 28 श्रमिक सुरंग में काम कर रहे थे। हादसे की जांच के लिए दिल्ली से टीएचडीसी की तकनीकी टीम सीएमडी सिपन कुमार गर्ग के नेतृत्व में शुक्रवार को मौके पर पहुंचेगी।

घायलों के नाम

  1. सुनील दीवान (20), ग्राम दही टोंगा, कोंडा, छत्तीसगढ़
  2. हारबील गुड़िया (27), टपरा, झारखंड
  3. कमाड़ा जिला खूटी झारखंड
  4. निस्तर भिंगरा (24), निवासी, बेराकिसु टोली, झारखंड
  5. विनोद रावना (46), ग्राम, गुमला, झार खंड
  6. दीना बेगरा (26), ग्राम रोने, तुरपा, झारखंड
  7. खेला राम बिसरा (22), झारखंड
  8. सुबेक सिंह, पंजाब
  9. तिलक राज (48), ग्राम शेरू, किहार, चंबा हिमाचल
  10. पैन सिंह (33), ग्राम समलपुर, गोंडा, छत्तीसगढ़
  11. रोहित पांडे बिहार (बेस अस्पताल श्रीनगर)
  12. गोविंद मंडाल वेस्ट बंगाल (डिस्चार्ज )

मृतकों के नाम

  1. प्रदीप पंवार (35), चंबा, टिहरी
  2. मुकेश सिंह चमोली
  3. दुर्लभ शर्मा यूपी
  4. विजय हंसदा यूपी
  5. जितेंद्र कुमार यूपी
  6. लोकेश्वर छत्तीसगढ़
  7. भुवनेश्वर छत्तीसगढ़

लापता

  1. लुकास टोपनों झारखंड
  2. चेतन पोयाम छत्तीसगढ़
  3. देवनाथ छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें- चमोली हादसा: सात जिंदगियां खत्म, तीन की राह देख रहा परिवार; सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल