Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; मासूम बच्ची की मौत

    Updated: Thu, 14 May 2026 05:42 PM (IST)

    बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। आरे-द्यांगण बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को रेस्क्यू किया।

    नगर के मजियाखेत निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार तथा उनके भाई 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र महेश राम अपने वाहन से नीलेश्वर मंदिर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान आरे-द्यांगण बाईपास से आगे उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

    वाहन में चार वर्षीय पूजा भी सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग के फायर वाचर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तथा मासूम बच्ची को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय पूजा को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं संदीप कुमार और राहुल कुमार का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

    कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ जंक्शन पर बड़ा हादसा: स्टेशन के एक हिस्से की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे यात्री

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार किशोरों पर पलटा आम से भरा टेंपो; दबकर दो की मौत