विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

38वें नेशनल गेम्स में जीता था गोल्ड, अब उत्तराखंड पुलिस की ममता को मिलेगा हिमालय खेल रत्न सम्मान

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:17 AM (IST)

कत्यूर घाटी के पिंगलों गांव की ममता खाती को हिमालय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिससे गांव में खुशी की लहर है।

ममता खाती।

ममता खाती।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कत्यूर घाटी के पिंगलों गांव की निवासी ममता खाती को हिमालय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिससे गांव में खुशी की लहर है।

इससे पूर्व, ममता ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर गरुड़ तहसील और बागेश्वर जनपद का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि से कत्यूर घाटी के लोग गर्वित हैं और गांव में उत्सव का माहौल है।

अल्मोड़ा में तैनात

ममता खाती वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में अल्मोड़ा में तैनात हैं। उन्होंने 2016 में पुलिस सेवा में प्रवेश किया और माडर्न पेंटाथलान खेल की शुरुआत की। पिछले वर्ष, ममता ने लेजर रन में व्यक्तिगत गोल्ड, टीम के साथ गोल्ड और तीन किमी रिले (मिक्स) में भी गोल्ड जीतकर यह साबित कर दिया कि पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड खेल पुरस्कार 2025: अभिनव देशवाल को खेल रत्न, मुकेश शर्मा द्रोणाचार्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

ममता के पिता रणजीत सिंह खाती रिटायर्ड सूबेदार हैं और माता हंसी देवी गृहिणी हैं। ममता अभी अविवाहित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- कौन है उत्तराखंड की होनहार बॉक्सर खुशी चंद? मिलेगा हिमालय रत्न खेल पुरस्कार