बागेश्वर में भारी बारिश से NH गरुड़ बंद: आधी रात से यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतारें
भारी बारिश के कारण एनएच गरुड़-बागेश्वर रवाईखाल के पास भूस्खलन से बंद हो गया है, जिससे आधी रात से यातायात ...और पढ़ें
HighLights
भारी बारिश से एनएच गरुड़-बागेश्वर रवाईखाल के पास बंद
आधी रात से यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतारें लगीं
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित, बीआरओ सड़क खोलने में जुटा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। रात हुई भारी बारिश के बाद एनएच गरुड़-बागेश्वर रवाईखाल के समीप पहाड़ गिरने से बंद हो गया है। रात करीब 12 बजे से यातायात पूरी तरह ठप है। सुबह तक सड़क नहीं खुलने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
हल्द्वानी से जिला मुख्यालय बागेश्वर आने वाले अखबार, दूध, सब्जी और अन्य जरूरी सामग्री के वाहन भी रास्ते में फंस गए हैं। इससे जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रातभर की बारिश से एनएच गड़उड़-बागेश्वर बंद, रवायखाल में पहाड़ दरका
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी भी मार्ग बंद होने के कारण फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। मार्ग खोलने के लिए बीआरओ ने एक लोडर मशीन मौके पर लगाई है, लेकिन पहाड़ लगातार दरकने के कारण मलबा हटाने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: ऊधमसिंह नगर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी, पहाड़ों पर बौछारें तो मैदानी इलाकों में खिली धूप
हल्द्वानी से आने वाले अखबार-दूध और सब्जी के वाहन फंसे
लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे के चलते सड़क खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन और बीआरओ की टीम मार्ग खोलने में जुटी है, लेकिन पहाड़ के लगातार दरकने से यातायात बहाल होने में समय लग सकता है।
