पहाड़ों में आफत की बारिश, बागेश्वर में 12 मोटर मार्ग के बंद होने से प्रभावित हुआ जनजीवन
बागेश्वर में मंगलवार सुबह से जारी भारी बारिश के कारण 12 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रशासन बंद मा ...और पढ़ें

बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवन।
HighLights
बागेश्वर में मंगलवार सुबह से भारी बारिश का दौर जारी।
लगातार बारिश के कारण 12 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध।
प्रशासन बंद मार्गों को खोलने में जुटा, लोगों से सावधानी की अपील।
जागरण संवादादाता, बागेश्वर। जिले में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते 12 ग्रामीण मोटर मार्ग आवागमन के लिए बंद हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के बीच जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में गुलदार के हमले में महिला की मौत, परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा