Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधान सभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिनेश कुंजवाल ने छोड़ पार्टी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

    जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश सिंह कुंजवाल ने पार्टी छोड़ उत्तराखंड क्रां ...और पढ़ें

    दिनेश कुंजवाल बोले, उत्तराखंड को बचाने के लिए सही मंच पर आया हूं. Jagran

    दिनेश कुंजवाल बोले, उत्तराखंड को बचाने के लिए सही मंच पर आया हूं. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पांच बार लगातार विधायक रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का दामन थाम लिया। उनके पास वर्तमान में पद नहीं था। 2002-07 तक वह प्रदेश प्रवक्ता रहे। हरीश रावत सरकार में वह दर्जा मंत्री रहे थे।

    जैंती में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उक्रांद के संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार उक्रांद की लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन के संसाधनों का दोहन किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रदेश में सरकार बनाएगा।

    प्रदेश में सरकार बनाएगा उक्रांद 

    उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पहाड़ की जनता बदलाव चाहती है। वहीं यूथ उक्रांद के आशुतोष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए दोनों दलों को प्रदेश से बाहर करने का समय आ गया है।

    उक्रांद में शामिल होने के बाद दिनेश कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सामने आज रोजगार, पलायन और मूलभूत सुविधाओं की गंभीर चुनौतियां हैं। पहाड़ के संसाधनों की लूट के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बचाने का सवाल है और पहली बार मैं सही मंच पर हूं। उन्होंने पहाड़ी राज्य की अवधारणा को पूर्ण करने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की भी पैरवी की।

    खबरें और भी

    दिनेश कुंजवाल ने अपने चाचा गोविंद सिंह कुंजवाल पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उनके उक्रांद में शामिल होने को जागेश्वर क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम में डा. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, आशुतोष नेगी, चंद्रशेखर कापड़ी, कुंदन बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, पान सिंह लटवाल, रघुवीर भाकुनी और दीपा जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- डीएमसीएच में विधानसभा समिति का निरीक्षण, पानी और दवाओं की कमी पर गंभीर सवाल

    यह भी पढ़ें- 6 विधेयकों पर बहस के लिए पंजाब विधानसभा का सत्र बढ़ाने की मांग, खैरा बोले- जल्दबाजी में कानून बनाना सही नहीं