अल्मोड़ा के तलचौना में एक साथ घूमते दिखे तीन गुलदार, CCTV वीडियो हुआ वायरल
अल्मोड़ा में धौलादेवी विकासखंड के तलचौना गांव में एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
HighLights
तलचौना गांव में एक साथ तीन गुलदार देखे गए।
सीसीटीवी में घर के आंगन में गुलदारों की चहलकदमी कैद।
बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के तलचौना गांव में एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदारों की लगातार चहलकदमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते दिनों गांव में गुलदारों की आवाजाही बढ़ गई है। अब एक साथ तीन गुलदारों के घरों के आसपास पहुंचने से लोग खासे भयभीत हैं। वहीं सीसीटीवी में एक घर के आगंन में चहलकदमी करते तीन गुलदार कैद होने से लोगों में भय का माहौल है।
लोगों में दहशत
यहां तक कि गुलदार खिड़की से अंदर घूसने की कोशिश करता सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार आंगन तक पहुंच रहे हैं और काफी देर तक आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं।
इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गुलदारों की मौजूदगी किसी बड़े खतरे का संकेत है।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के स्याल्दे में सड़क बनी बत्तखों का स्वीमिंग पूल, गड्ढों में जलभराव से लोग बेहाल
