Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी से जल्द दौड़ेंगी तीन नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने किया बड़ा एलान

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    वाराणसी से जल्द ही तीन नई ट्रेनें शुरू होंगी, जिनमें वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के लिए रैक आवंटित हो चुका है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के लिए रैक आवंटित हो चुका है।

    2. वाराणसी-अमृतसर के बीच नई ट्रेन की संभावना तलाशी जा रही।

    3. बेगमपुरा एक्सप्रेस का क्लोन भी जल्द ही शुरू होगा।

    राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। रेल परिवहन वाराणसी में जल्द ही और ज्यादा समृद्ध होगा। रेलवे बोर्ड वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस चलाने के लिए जहां रैक आवंटित कर दिया है, वहीं वाराणसी-अमृतसर के बीच नई ट्रेन और वाराणसी-जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का क्लोन गाड़ी चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रहीं है। अंदरखाने में तैयारी तेज है, सबकुछ ठीक रहा तो दीपावली/छठ पर्व तक सभी ट्रेनें पटरी रफ्तार भरने लगेंगी।

    काशी की पहचान विश्व पटल पर पर्यटन शहर के रूप में उभरी है। यहां साल-दर-साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या नौ करोड़ तक जा पहुंची है। देश के कोने-कोने से लोग काशी दर्शन को पहुंच रहे हैं।

    वाराणसी से अमृतसर के बीच एक भी सीधी ट्रेन नहीं

    इसे भांपते हुए रेल प्रशासन ने वाराणसी-साबरमती के बीच नई ट्रेन चलाने पर मुहर लगा दी है। रेल सूत्रों के मुताबिक 22 कोच का रैक भी उत्तर रेल का आवंटित कर दिया गया है।इसी तरह वाराणसी-अमृतसर और वाराणसी-जम्मूतवी के बीच बेगमपुरा का क्लोन ट्रेन चलाने की व्यवहारिकता रिपोर्ट मांगी है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ लंबित पुनरीक्षण याचिका निरस्त, चर्चा में है इस मामले में अदालत की टि‍प्‍पणी

    इसलिए कि वाराणसी से मां वैष्णो देवी धाम जाने की इकलौती ट्रेन बेमगपुरा एक्सप्रेस में सीट अक्यूपेंसी शत-प्रतिशत रहती है। वहीं, वाराणसी से अमृतसर के बीच एक भी सीधी ट्रेन नहीं होने से नई ट्रेन यात्रियों की जरूरत बनकर उभरी है।

    नई ट्रेनों की फिजिबिलिटी मांगी गई है। इसमें अलग-अलग विभाग अपनी रिपोर्ट अपने-अपने मुख्यालय को भेजेंगे। जिसके आधार पर रेलवे बोर्ड द्वारा कोई निर्णय लिया जाएगा।

                                                                              अर्पित गुप्ता, निदेशक वाराणसी जंक्शन

    खबरें और भी