Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में कुंभा एक्सप्रेस ट्रेन से 150 साल पुराने दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख बताई गई कीमत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:27 AM (IST)

    वाराणसी में जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी ने शिवपुर स्टेशन पर कुंभा एक्सप्रेस से डेढ़ सौ साल पुराने दुर्लभ कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ संयुक्त टीम

    कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ संयुक्त टीम

    HighLights

    1. शिवपुर स्टेशन पर दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर पकड़ा गया।

    2. डेढ़ सौ साल पुराने कछुओं की कीमत 12 लाख रुपये।

    3. कछुए गोमती नदी से निकालकर हावड़ा ले जाए जा रहे थे।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने शनिवार की शाम शिवपुर स्टेशन पर कुंभा एक्सप्रेस से डेढ़ सौ साल पुराने दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

    इंडियन सॉफ्ट सेल प्रजाति के बरामद इन वन्यजीव की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। जांच की औपचारिकता के बाद तस्कर व वन्यजीव को वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

    जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर के अनुसार अमेठी के जगदीशपुर का रहने वाला रानू कंजर गाड़ी संख्या - 13038 कुंभा एक्सप्रेस के एस- 1 बोगी से अति दुर्लभ प्रजाति के कछुए लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद संयुक्त टीम में शामिल जीआरपी निरीक्षक देवचंद यादव, आरपीएफ निरीक्षण संदीप यादव, जीआरपी के उपनिरीक्षक रजबहादुर, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, जीआरपी के मुख्य आरक्षी अश्विनी सिंह एवं आरपीएफ के मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार राय सहित अन्य ने दबिश दिया। शिवपुर स्टेशन स्थित प्लेटफ़ार्म नंबर एक पर ट्रेन आते ही संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।

    गोमती नदी से निकाले गए थे कछुए

    पूछताछ में रानू कंजर ने बताया कि कछुए गोमती नदी से निकाले गए थे। वह निहालगढ़ स्टेशन से ट्रेन पर कछुओं के साथ चढ़ा था। इसकी सप्लाई करने हावड़ा जा रहा था। जहां ऊंचे दाम पर इसकी बिक्री होनी थी।

    यह भी पढ़ें- काशी में गंगा की लहरों में उफान, सावन के पहले सोमवार के ल‍िए सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने में जुटा प्रशासन