सावन का दूसरा सोमवार: 'बोल बम' के उद्घोष से गूंजी काशी, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
सावन के दूसरे सोमवार को काशी शिव भक्ति में लीन है, काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ...और पढ़ें

सावन का दूसरा सोमवार आज।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। देवाधिदेव महादेव को अतिप्रिय सावन मास के दूसरे सोमवार को काशी शिव भक्ति में रमी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। हर तरफ हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा गूंज रहा है।
सुबह सात बजे तक एक लाख 35 हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों के बीच बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया।
सोमवार को प्रदोष का भी योग होने से दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। बाबा का दर्शन पाने के लिए रविवार को रात्रि से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर कतार में लग गए थे। बाबा की भक्ति में मगन कांवड़िए नाचते झूमते मंदिर की ओर बढ़ चले जा रहे हैं।
प्रशासन की मानें तो सुबह सात बजे तक एक लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन में व्यापक इंतजाम किए है।
-1786328349087.webp)
परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिग जैग बैरिकेडिंग, शेड, पेयजल, मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है।
अन्य शिवालयों पर की भक्तों का रेला
सावन के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ के अलावा शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी सुबह से ही भक्तों का रेला लगा है। महामृत्युंजय मंदिर, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर समीर सभी छोटे बड़े शिवालयों में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं।
