19 जुलाई से चलेगी छेरहटा-वाराणसी एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
प्रधानमंत्री द्वारा जालंधर में उद्घाटित छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस 19 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस 19 जुलाई से नियमित सेवा शुरू।
धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण, कई राज्यों को जोड़ेगी।
वाराणसी जंक्शन पर संत रविदास अनुयायियों द्वारा स्वागत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री के हाथों जालंधर में उद्धाटित छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का नोटिफिकेशन भी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया। 19 जुलाई को नियमित रूप से यात्रियों की सेवा में समर्पित यह ट्रेन छेहरटा से वाराणसी के लिए 14624 नंबर से रवाना होगी।
यही ट्रेन वाराणसी से 20 जुलाई को 14623 नंबर से छेहरटा के लिए रवाना होगी। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से कई राज्यों को जोड़ने वाली उद्धाटित ट्रेन का वाराणसी में संत रविदार आश्रम के अनुयायी वाराणसी जंक्शन पर भव्य स्वागत करेंगे। स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर आठ या नौ पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में पालतू कुत्ते के हमले में युवक घायल, कुत्ता मालिक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
नंबर गेम
- 18 एलएचबी कोच का रैक।
- 01 गार्ड-कम-लगेज-जनरेटर/दिव्यांग अनुकूल कोच।
- 06 जनरल (अनारक्षित) कोच।
- 07 स्लीपर क्लास (नान-एसी) कोच।
- 01 एसी थ्री टियर इकोनामी कोच।
- 02 एसी थ्री टियर कोच
ट्रेन की टाइमिंग जानिए
- 2:05 बजे दोपहर में छेहरटा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
- 12:15 बजे वाराणसी जंक्शन पर आगमन होगा।
- 19:05 बजे शाम में वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी।
- 17:10 बजे छेहरटा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
- 1139 किमी. वाराणसी और छेहरटा रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी।
- 22 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा यात्रियों का सफर।
- 53:39 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
छेरहटा, अमृतसर, जालंधर सिटी जंक्शन, लुधियाना, अंबाला कैंट जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, लखनऊ, सुल्तानुपर जंक्शन, जौनपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन।
खबरें और भी
ट्रेन किस-किस दिन रवाना होगी
- छेहरटा से बुधवार, शुक्रवार, रविवार।
- वाराणसी से गुरुवार, शनिवार, सोमवार।