Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में पालतू कुत्ते के हमले में युवक घायल, कुत्ता मालिक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

    By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM (IST)

    वाराणसी के अजांव गांव में एक पालतू कुत्ते के हमले में राजेश उपाध्याय नामक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक सतीश प्रजापति पर जानबूझकर हमला क ...और पढ़ें

    वाराणसी में पालतू कुत्ते ने युवक को काटा, मालिक पर हमला कराने का आरोप। (AI Image)

    वाराणसी में पालतू कुत्ते ने युवक को काटा, मालिक पर हमला कराने का आरोप। (AI Image)

    HighLights

    1. वाराणसी में पालतू कुत्ते के हमले से युवक घायल।

    2. पीड़ित ने कुत्ते मालिक पर जानबूझकर हमला कराने का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी (चौबेपुर)। थाना क्षेत्र के अजांव गांव में पालतू कुत्ते के हमले में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक पर जानबूझकर कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अजांव गांव निवासी राजेश उपाध्याय ने बताया कि वह धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सतीश प्रजापति अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। आरोप है कि रास्ते से गुजरते समय कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में कई जगह काट लिया, जिससे वह घायल हो गए।

    पीड़ित का आरोप है कि सतीश प्रजापति ने कुत्ते को ललकार कर उन पर हमला कराया। उनका कहना है कि वह पहले भी कई बार कुत्ते को बांधकर रखने की बात कह चुके थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।