उन्नाव में डंपर से बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 बच्चों सहित 17 लोग घायल
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ककरौरा के पास डंपर से बचने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बिठूर जा रहे 25 श्रद्धालुओं में से 17 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सहयाेगी, जागरण उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ककरौरा के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे डंपर से बचने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसमें ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। ट्राली में सवार 25 श्रद्धालुओं में बच्ची सहित 17 घायल हो गए।
सभी को सीएचसी में भर्ती में कराया गया। 14 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं तीन का इलाज सीएचसी में चल रहा है। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र अजगवा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से शिवमंदिर निर्माण कराया गया है। काम पूरा होने के बाद शनिवार को शिवलिंग, नंदी बाबा, मां दुर्गा, मां पार्वती, बजरंगबली की प्रतिमा का आयोजित किया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जलाभिषेक व शोभा यात्रा निकाल श्रद्धालु शुक्रवार को पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार कार व 15 बाइकों पर सवार होकर पौराणिक स्थल बिठूर के लिए निकले। तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग सफीपुर क्षेत्र के ककरौरा के पास सामने से तेज रफ्तार में डंपर आ गया।
डंपर से बचने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में बैठीं महिलाएं व बच्चे सहित 17 घायल हो गए। सभी को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, लेखपाल विवेक कनौजिया, अनूप, सत्यम पाल और एएसआई संजय पांडेय सीएचसी पहुंचे।
खबरें और भी
उन्होंने घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली। इसमें 14 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तीन का इलाज चल रहा है।
ये महिलाएं व बच्ची हुईं घायल
संतोष यादव की 24 वर्षीय पत्नी रूबी, राकिशोकर की 18 वर्षीय बेटी राधा, संतोष की 15 वर्षीय बेटा निखिल, रामबरन की 55 वर्षीय पत्नी सावित्री, राजकिशोर की 60 वर्षीय पत्नी मालती, दिनेश की 18 वर्षीय बेटी अनामिका, बबलू की 40 वर्षीय पत्नी सुमन, नानक चंद्र की 45 वर्षीय पत्नी रीता, महेश यादव की 55 वर्षीय पत्नी शंकुतला, रामसिंह की 62 वर्षीय पत्नी कुशमा, नरेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरिता, अच्छे लाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता, अजयपाल की 18 वर्षीय बेटी शीलू, मुलायम की 10 वर्षीय बेटी रीतिका, मुलायम की 12 वर्षीय बेटी शगुन, रामबरन की 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा, गोकरन की 45 वर्षीय पत्नी मीरु घायल हुए हैं। रितिका, शीलू, निखिल को छोड़कर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पलटे ट्रक में भिड़ा बाइक सवार, गंभीर
फर्रुखाबाद से ट्रक में आलू लोडकर अमेठी के जगदीशपुर निवासी चालक जल्लू बेग, परिचालक आकिब के साथ सुल्तानपुर शाहगंज जा रहा था। इसी बीच आसीवन क्षेत्र के नंगाखेड़ा चौराहे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक पर लादी आलू की बोरियां बिखर गई।
इसी बीच गौराकला गांव निवासी इरफान फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के तकिया चौराहे मामा के यहां से लौट रहा थे। पलटे ट्रक में पीछे से बाइक सहित भिड़ गए। उन्हें गंभीर हालत में मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि चालक परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।