उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौके पर हो गई मौत
उन्नाव में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर एक डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1780376123856_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला पुलिस जांच कर रही है।
हादसा सुबह लगभग नौ बजे गोकुलपुर मोड़ के पास हुआ। अचलगंज के बेहटा नथई सिंह गांव निवासी 22 वर्षीय अभय सिंह व उसका मौसेरा भाई 12 वर्षीय सुधांशु सिंह बाइक से गांव की ओर जा रहे थे।
पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से डंपर के टायर दोनों मौसेरे भाइयों के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों के स्वजन को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया ट्रक के चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।