Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दंपती की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    दिवंगत मनीराम और चांदनी, फाइल फोटो

    दिवंगत मनीराम और चांदनी, फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। ससुराल से पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। पहिया चढ़ने के कारण सिर कुचलने से युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल लाते समय पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक नंबर के आधार पर स्वजन को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

    अजगैन क्षेत्र के तोमरनखेड़ा गांव निवासी 37 वर्षीय मनीराम शुक्रवार को 33 वर्षीय पत्नी चांदनी के साथ बीमार सास रामरती को देखने सदर क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव गए थे। यहां से रात 10:30 बजे बाइक से घर लौटते समय कानपुर-लखनऊ हाइवे पर शेखपुर नरी व सिंगरोसी के बीच अनामिका होटल के निकट बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी चांदनी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। दिवंगत मनीराम चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। एक भाई की पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

    अब मनीराम की मौत के बाद दो भाई खुशीराम व शिवशंकर शेष बचे हैं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई खुशीराम ने बताया की मनीराम के दो बच्चे हुए लेकिन वह जीवित नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग