आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बस हुईं दुर्घटनाग्रस्त, नेपाल के दो नागरिकों समेत 40 घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसमें नेपाल के दो नागरिकों सहित कुल 40 यात्री घायल हो गए। चालकों को झपकी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हुईं।
चालकों को झपकी आने से हुए ये भीषण हादसे।
हादसों में नेपाल के दो नागरिकों समेत 40 घायल।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो जगहों पर चालक को झपकी आने से लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रहीं दो स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। जिसमें नेपाल के दो नागरिकों समेत 40 यात्री घायल हो गए। 10 मिनट बाद पहुंची यूपीडा ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
अयोध्या जिले के अतरंगा क्षेत्र निवासी स्लीपर बस चालक अंकित परिचालक आदर्श के साथ करीब 65 सवारियां लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। रविवार सुबह पांच बजे बेहटा मुजावर क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास चालक अंकित को झपकी आ गई। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खंती में पलट गई। सवारियां एक दूसरे पर गिरने लगी।
हादसे में चालक व परिचालक समेत 32 सवारियां घायल हो गईं। दूसरी घटना में सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना क्षेत्र के शिवपत नगर निवासी चालक आशिक खान करीब 60 सवारियों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रहा था। बांगरमऊ क्षेत्र के देवखरी गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान चालक को झपकी आ गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत सात सवारियां घायल हो गई यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी, कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय और बेहटा मुजावर थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों हादसों में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खबरें और भी
ये हुए घायल
प्रशांत निवासी काठमांडू नेपाल, कमल दलाल निवासी काठमांडू नेपाल, बस चालक अंकित निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अतरंगा जिला अयोध्या, कंडक्टर आदर्श निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अतरंगा जिला अयोध्या, पिंकी निवासी ग्राम पारा हरगोविंद थाना ढंककता जिला संतकबीरनगर, राहुल निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा, लखनऊ, प्रीति, राकेश निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ, रामनरेश निवासी कैथोलिया नाला थाना नगला बाजार जिला बस्ती, गुलाब हुसैन निवासी ग्राम मुकुंदपुर थाना देवरिया सदर, संजू निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, नेहा निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, रामनारायण निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना महोली जिला संतकबीरनगर, अजय निवासी ग्राम खड्डा कुशीनगर, मनोज निवासी ग्राम भूखवा थाना लालगंज जिला बस्ती, सुमित निवासी बस्ती सदर, कपूरा देवी निवासी बस्ती सदर, विमल कुमार निवासी ग्राम तूकवा थाना बस्ती सदर, हरीश कुमार निवासी दिल्ली, चंदा निवासी महराजगंज सदर, कुंती निवासी ग्राम गनघटा जिला संतकबीरनगर, राकेश निवासी पारा लखनऊ, चंदा देवी निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज जिला गोरखपुर, मधु निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, अर्चना निवासी ग्राम तेरपुर करनी थाना लालगंज जिला बस्ती, शिवकुमार वर्मा निवासी खुशहालगंज जिला बस्ती, अंकुर निवासी ग्राम भदासी थाना हरैया जिला बस्ती, लक्ष्मी निवासी ताजगंज,आगरा, गणेश निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, मालती निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, कृष्णा निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, चंपा देवी निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज ,जिला गोरखपुर, झीनकांत निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज, जिला गोरखपुर, कुंती निवासी मनौली थाना धनकटा जिला संतकबीरनगर, अरुण निवासी खंदौली ,आगरा, मयोन कुमार निवासी लालगंज बस्ती, खुशी निवासी खंदौली जिला आगरा।
यह भी पढ़ें- Lucknow-Kanpur Expressway धंसने के बाद ट्रांसगंगा पुल पर सवाल, विवादित PNC-SP Singla कंपनी को मिला 500 करोड़ का ठेका
दूसरी बस के घायल
चालक आशिक खान निवासी शिवपत नगर जिला सिद्धार्थ नगर, पवन कुमार दुबे निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा, प्रिंस कुमार निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा, परवीन बानो निवासी ग्राम डकौली ,देवा रोड बाराबंकी, अंकुर मिश्रा निवासी कोतवाली देहात गोंडा, अरविंद कुमार निवासी ग्राम दम्बनारा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद, दिलीप सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली।