सुलतानपुर: फोन न उठाने पर पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, बच्चों के सामने हुई वारदात
सुलतानपुर के धनपतगंज में एक पति ने फोन न उठाने पर अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति भांग के नशे में था और उसने मंगलवार सुबह इस वा ...और पढ़ें

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, धनपतगंज (सुलतानपुर)। पत्नी के फोन न उठाने पर नाराज पति ने उसकी बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी। थोड़ी देर में उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपित भांग के नशे में था।
घटना के समय भांग के नशे में था आरोपित पति, गिरफ्तार
गांव का नक्छेद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम उसने अपनी पत्नी कुसुम को फोन किया, लेकिन किसी कारणवश कुसुम काल रिसीव नहीं कर सकीं। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। रात में घर पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की। उसी बात को लेकर मंगलवार सुबह भी उसने पत्नी की डंडे से पीटा, जिससे घायल कुसुम की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई।
घर में मौजूद बेटी और बेटे ने पूरी घटना को देखकर की पुष्टि
घर में मौजूद मृतका की बेटी दीक्षा (9 वर्ष) और बेटा उदयभान (8 वर्ष) ने पूरी घटना को देखा और इसकी पुष्टि भी की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले में गांव के ही रामनवल कोरी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
बच्चों के समक्ष छाया संकट
घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा तिलक राज (22 वर्ष) बाहर रहता है, जबकि दोनों छोटे बच्चे घर पर ही थे। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद अब इन दोनों बच्चों के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार में देखभाल करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है।
खबरें और भी
वहीं ननिहाल पक्ष से भी कोई सहारा नहीं मिल पा रहा है। नाना-नानी के घर पर भी कोई नहीं है। सारी संपत्ति पूर्व में इनको दी जा चुकी थी । ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब इन बच्चों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा।
अधिक मात्रा में खा रखी था भांग
गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने बताया कि वह भोले बाबा का भक्त है। इसी कारण उसने माथे पर नाग का टैटू बनवा रखा है। उसने यह भी कहा कि घटना वाले दिन उसने भांग अधिक मात्रा में खा ली थी, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और यह कदम उठा लिया।