Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर का मजरूह पार्क बनेगा डेढ़ करोड़ का स्पोर्ट्स हब, खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:18 PM (GMT+05:30)

    सुलतानपुर में मजरूह सुलतानपुरी पार्क को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद ने एक दशक से बदहाल पड़े मजरूह सुलतानपुरी पार्क को संवारने की पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से पार्क को संवारा जा रहा है।

    सिविल लाइन के वीवीआइपी कॉलोनी स्थित इस पार्क को स्पोर्टस हब के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क में खेल की गतिविधियों को बढ़ाने को खेल के उपकरण लगाने के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

    इस पार्क में खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह शाम अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। यहां अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।

    पुराने भवन में संचालित होंगे इंडोर गेम

    पालिका की ओर से पुराने भवन की मरम्मत, बाउंड्रीवाल और लाइटिंग आदि के कार्य कराए जा चुके हैं। इस भवन में कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, काक्सिंग, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वालीबाल समेत सभी खेल इंडोर गेम में कराए जाएंगे।

    यहां ओपन बैडमिंटन कोर्ट के साथ ही जिम की स्थापना कराई जा रही है। इसके साथ ही यहां चाइल्ड जोन भी बनेगा। जहां बच्चों को भी खेल कूद का मौका मिलेगा। पार्क को सिन्थेटिक मैट से विकसित किया जा रहा है।

    पार्क में अभ्यास कर आगे बढ़ सकेंगे खिलाड़ी

    जिला ओलम्पिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने बताया कि पालिका की इस पहल से मजरूह सुलतानपुरी पार्क की रौनक बढ़ेगी। पार्क में खेल गतिविधियों के संचालन के बाद खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर अपना करियर को संवार सकेंगे।

    कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। वीवीआइपी कॉलोनी में स्थापित इस पार्क में सुबह शाम चहल पहल देखने को मिलेगी।

    लगाए जा रहे खेल के उपकरण

    अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि पालिका की देखरेख में पार्क में विभिन्न खेल और जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। यहां बनाए जा रहे इंडोर गेम में खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करेंगे। जल्द ही पार्क में खेल की गतिविधियां शुरू होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चार नीले और एक सफेद पंखों वाले भारत के मोर... जिनेवा के एरियाना पार्क में आएंगे नजर