विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईवे पर गश्त करती रही पुलिस, सुलतानपुर में चोरों ने 3 घरों से उड़ाए 1 करोड़ के गहने और नकदी

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:25 PM (IST)

सुलतानपुर के जयसिंहपुर में एक ही रात में तीन घरों से चोरों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चुरा ली। इस घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जयसिंहपुर में तीन घरों से एक करोड़ से अधिक की चोरी।

  2. चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया।

  3. पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, जांच जारी।

संवादसूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। बुधवार की रात अलग-अलग गांवों के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। तीनों घरों से चोर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी। एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चोरों ने सबसे पहले भीखूपुर के सेवानिवृत्त पोस्टमैन संतोष कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। बरामदे में सो रहे दंपती के बगल से घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर अटैची और बक्से में रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये की नकद उठा ले गए।

चोरों ने कार्तिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। रात में नींद खुलने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने पिता को आवाज दी। पिता के दरवाजा खोलने के बाद चोरी की जानकारी हुई।

सोने-चांदी का सामान भी गायब

दूसरी घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास कोटवा लहंगराय गांव में मित्रभद्र सिंह के घर हुई। पीछे की बाउंड्रीवाल फांदकर दाखिल हुए। उस समय मित्रभद्र सिंह पत्नी के साथ बरामदे के पोर्च में सोए हुए थे। दरवाजे का कुंडा सरकार अंदर घुसे चोर तीन कमरों के ताले तोड़कर आलमारियों में रखे करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर जब अंदर गये तो तीनों कमरों को खुला देख अंदर देखा तो अलमारियों के पल्ले खुले हुए थे उसमें रखें सोने चांदी के सामान गायब थे।

तीसरी घटना बरौसा में हुई। रोशनदान के रास्ते संजय श्रीवास्तव के घर घुसे चोरों ने उनके बड़े पुत्र राम आशीष श्रीवास्तव और उनकी मां के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। रात करीब तीन बजे नींद खुलने पर दरवाजा नहीं खुला। फोन से जानकारी होने पर चाचा ने पहुंचकर दरवाजा खोला।

अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था, चोर करीब 35 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी ले गए। एक ही रात में तीन घरों में चोरी से पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गश्ती पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस टीम और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट एकत्र कराए। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल और एसओजी की मदद से जल्द चोरियों का राजफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में अदालत की अवहेलना मामले में तहसीलदार और लेखपाल तलब, अपर सिविल जज ने दिया था पेश होने का आदेश

कोतवाल विवेक राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और सर्विसलेन के रास्ते बाहरी जनपदों के चोरों के आने-जाने की आशंका है। पुलिस टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।