Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में ट्रक दिलाने के नाम पर 7.32 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:40 PM (IST)

    सोनभद्र में एक व्यक्ति ने ट्रक दिलाने के नाम पर 7.32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. ट्रक दिलाने के नाम पर 7.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

    2. पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    3. पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एक व्यक्ति ने ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों रुपये लेने, वाहन न देने और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव निवासी लोदी पुत्र स्व. बुद्धु ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व वह 12 चक्का ट्रक खरीदना चाहता था।

    इस दौरान उसकी मुलाकात जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मध्यस्थ शिवआसरे पटेल हुई। शिवआसरे पटेल ने ट्रक मालिक सुभाष यादव से उसकी बात कराई। ट्रक का सौदा 16 लाख रुपये में तय कराया। सौदे के तहत उसने अपने खाते से 2.50 लाख रुपये शिवआसरे पटेल के खाते में स्थानांतरित किए।

    इसके अलावा सुभाष यादव और शिवआसरे पटेल को मिलकर 4.82 लाख रुपये नकद दिए। इस प्रकार कुल 7.32 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपितों ने न तो ट्रक उपलब्ध कराया और न ही रुपये वापस किए।

    लोदी का आरोप है कि जब उसने फोन पर अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 400 करोड़ से विकसित होगा एसपीईआइजेड, हजारों युवाओं की निखरेगी प्रतिभा

    खबरें और भी