विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर महिलाएं करेंगी फ्री सफर, यूपी परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:30 PM (IST)

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीतापुर में 26 से 31 अगस्त तक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और अतिरिक्त बसें चलेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  2. महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

  3. चालक-परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संवाद सूत्र, सीतापुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा है। इसके साथ 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। निर्देश दिया है कि निगम की सभी बसों को आनरोड कर दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का अनुपालन होगा।

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को है। शासन की ओर से हर वर्ष महिलाओं के लिए निश्शुल्क सफर का आदेश भी देती है। इस बार पहली बार पर्व से पहले ही बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। बस अड्डा परिसर में यात्रियों की सहूलियत के लिए दस बसों को रिजर्व भी किया गया है।

यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि रक्षाबंधन के त्योहार पर कोई भी यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इस निर्णय को सभी ने सराहा है।

लोहारबाग के मनु मिश्र ने बताया कि यात्रा में सहूलियत मिलेगी और अपने परिवारों के साथ इस विशेष अवसर का आनंद ले सकेंगे। आनंदनगर के संतोष ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार की सुविधा प्रशंसनीय है।

चालक-परिचालकों को दिया प्रशिक्षण

पर्व पर यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके, इसको लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। एआरएम ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों को सकुशल पहुंचने के लिए चालक-परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बस की गति को निर्धारित गति के साथ संचालन के निर्देश दिए गए हैं। बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा बाक्स व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी को मिली नई रेल कनेक्टिविटी, गाजियाबाद से सीतापुर तक बिछेगा नया ट्रैक; हापुड़ को बड़ा फायदा