Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में गोन नदी पर बनेंगे दो नए पुल, 16.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:38 PM (IST)

    सीतापुर में गोन नदी पर दुल्लापुर और लखाई घाट के पास 16.50 करोड़ रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण होगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गोन नदी पर दुल्लापुर और लखाई घाट पर नए पुल बनेंगे।

    2. पुलों के निर्माण के लिए 16.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।

    3. इन पुलों से लाखों लोगों का आवागमन सुगम होगा।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। गोन नदी पर दुल्लापुर और फूूलपुर के पास लखाई घाट के पास पुल बनेगा। सरकार ने दोनों पुलों के लिए साढ़े सोलह करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

    पुल बनने से करीब सौ से अधिक गांवों के लोगों के साथ एक लाख से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा व बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने किया।

    पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास पर ध्यान दे रही है। हर वर्ग के लोगों को सरकार ने योजनाओं से लाभान्वित किया है। सड़क, पुल, पुलिया जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

    लोगों का आवागमन होगा सुगम

    इन पुलों के बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। विधायक ने कहा कि इन पुलों के बनने से लोग सीधे हाईवे तक पहुंच सकेंगे। अब तक लाेग 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य पहुंचते थे।

    चुनाव होने के बाद से वह प्रयासरत थे। पुल बनने से लाखों लोगों को सुविधा होगी। पुल न होने से लोग कई-कई किलोमीटर का चक्कर काटते थे। भाजपा सरकार आम जन की जरूरतों पर विशेष ध्यान दे रही है। रवि सिंह, दीपक शुक्ल, जेपी सिंह, रवि तिवारी, आशुतोष मिश्र, मनोज यादव, आशा शर्मा, संदीप शुक्ल, सतीश मिश्र, परशुराम आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीतापुर प्राथमिक स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी पद सृजन में देरी, अगली सुनवाई 18 अगस्त को