Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर प्राथमिक स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी पद सृजन में देरी, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:00 AM (IST)

    सीतापुर के प्राथमिक विद्यालयों में स्वीपर और चौकीदार समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद सृजन में लगभग दो माह का अतिरिक्त समय लगेगा। इलाहाबाद हाईकोर् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सीतापुर प्राथमिक स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी पद सृजन में देरी

    2. प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे लगभग दो माह अतिरिक्त

    3. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मामला अभी लंबित

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सीतापुर के प्राथमिक विद्यालयों में स्वीपर और चौकीदार समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद सृजन की प्रक्रिया पूरी करने में शासन को करीब दो माह का अतिरिक्त समय लग सकता है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को शपथपत्र तैयार कर दाखिल कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

    हाईकोर्ट ने 29 मई 2013 को याचियों को प्राथमिक विद्यालयों में नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन देने और स्वीपर, चौकीदार आदि के पद सृजित कर नियमों के अनुसार नियमितीकरण पर विचार करने का आदेश दिया था। यह प्रक्रिया छह माह में पूरी करने के निर्देश थे।

    राम प्रसाद अवमानना मामले में 18 अगस्त को सुनवाई

    इस आदेश के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर की ओर से विशेष अपील भी दाखिल की गई थी, जो अभी हाईकोर्ट में लंबित है। शासन के अनुसार याची राम प्रसाद को 3,55,922 रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। इसकी जानकारी 19 फरवरी के शपथपत्र से कोर्ट को दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में क्रिकेटर ऋषभ पंत बने सबसे बड़े निजी आयकरदाता, जमा किए करोड़ों रुपये

    शासन ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता को प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए

    वहीं, पद सृजन के लिए 23 जनवरी को शिक्षा निदेशक (बेसिक) को प्रस्ताव मांगा गया था। शिक्षा निदेशक ने 25 जून को प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करा दिया। अब पद सृजन के लिए अंतर्विभागीय परामर्श चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मानसून कमजोर! लखनऊ और पूर्वी जिलों में बढ़ेगी उमस, सोनभद्र-झांसी सहित 45 जगह बूंदाबांदी