सीतापुर पुलिस लाइन आवास में मिला मुख्य आरक्षी का शव, तीन दिन से कमरे में पड़े होने की आशंका
सीतापुर पुलिस लाइन के आवास में एक मुख्य आरक्षी अजय कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फर्श पर मिला। शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका है और पुलिस न ...और पढ़ें

मुख्य आरक्षी का शव कमरे से हुआ बरामद।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सीतापुर। पुलिस लाइन स्थित टाइप-वन भवन के आवास संख्या 142 में सोमवार रात एक मुख्य आरक्षी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान उन्नाव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि शव दो से तीन दिन पुराना है।
कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के निवासियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खोलकर छानबीन शुरू की।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।