'भगवान राम के नाम पर सत्ता में आकर उन्हीं के मंदिर में चढ़ावा चोरी कर ली'; सीतापुर में बोले अजय राय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर में भाजपा सरकार पर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और बड़े लोगों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें
-1786279007164_m.webp)
गोड़ैचा में कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में बोलते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
HighLights
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
युवा बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार की आलोचना की।
किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।
संवाद सूत्र, सीतापुर। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आकर उनके मंदिर में ही चढ़ावा चोरी कर ली। छोटे लोगों पर कार्रवाई की और चंपत राय जैसे बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई। यह भाजपा का चरित्र है।
यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को गोड़ैचा में आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा जिस मजिस्ट्रेट ने राम मंदिर आंदोलन में राम भक्तों पर गोली चलवाई वह चढ़ावा चोरी का प्रमुख साजिशकर्ता है। चढ़ावा चोरों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ युवा चट्टान की तरह खड़ा है। युवा बेरोजगार है, जिसके चलते आंदोलन किया। आंदोलन करने वाले युवाओं पर लाठियां चलाई गईं। कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ युवाओं को रोजगार देने की जरूरत पर भी सरकार को सोचना चाहिए।
सरकार से किसान हो या युवा सभी हैं परेशान: अजय राय
कांग्रेस सरकार में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां लगीं, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार बताए कितना निवेश किया। लगभग हर परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। इसका प्रमुख कारण पर्चा छपाई का कार्य ज्यादातर गुजरात की निजी कंपनियों को दिया जा रहा है। धन उगाही का काम चरम पर चल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान हैं।
खबरें और भी
आने वाले विधानसभा चुनाव में तानाशाही वाली सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 2009 में किसानों के सारे कर्ज माफ किए थे। भाजपा शासन में उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए हैं। उन्होंने कहा कि बनारस में मोदी बेईमानी से जीते हैं।
फिर से मतगणना हो तो सब साफ हो जाएगा। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विपक्षी दलों व आमजन को अपनी बात कहना मुश्किल है। अरुणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, हसीना खातून, सुनीता चौधरी, अनुप्रिया वर्मा आदि ने संबोधित किया।