विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटवा से नेपाल के लिए निकलीं 3 नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने बॉर्डर पर ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:25 PM (IST)

इटवा के एक स्कूल से तीन नाबालिग लड़कियां घर की पाबंदियों से दूर स्वतंत्र जीवन जीने की चाह में नेपाल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. तीन नाबालिग लड़कियां स्कूल से नेपाल जाने निकलीं।

  2. स्वतंत्र जीवन जीने की चाह में घर छोड़ा था।

  3. पुलिस ने नेपाल सीमा के पास से सकुशल बरामद किया।

जागरण संवाददाता, इटवा। घर की पाबंदियों से दूर स्वतंत्र जीवन जीने की चाह में तीन नाबालिग स्कूल से ही नेपाल जाने के लिए निकल पड़ीं। विद्यालय में साथ पढ़ने वाली एक सहपाठी को इसकी जानकारी हुई तो उसने घर पहुंचकर स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन ने तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस के त्वरित प्रयास से बुधवार को तीनों नाबालिग को नेपाल सीमा के पास बढ़नी क्षेत्र से सकुशल खोज लिया गया। बाद में उन्हें स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

मामला इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार को एक नाबालिग अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। वहीं तीनों ने नेपाल जाने की योजना बनाई।

स्वजन को क्या बताया? 

उनका मानना था कि नेपाल में कोई पाबंदी नहीं होगी और वे अपनी जिंदगी स्वतंत्रता से जी सकेंगी। विद्यालय की छुट्टी के बाद तीनों घर नहीं लौटीं। सहपाठी ने स्वजन को बताया कि नाबालिग दो अन्य सहेलियों के साथ कहीं चली गई है।

इसके बाद नाबालिग के चाचा ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने नेपाल सीमा और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। बुधवार को तीनों नाबालिग बढ़नी-ढेबरुआ क्षेत्र में मिल गईं।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ के बाद डॉक्टरों को लेकर आया बड़ा अपडेट, चिकित्सकों की ड्यूटी और अस्पतालों के लिए आदेश जारी

टीम में प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे, आरक्षी आकाश कुमार, अनुज, कल्पेश रावत तथा महिला आरक्षी गुंजन कुमारी व ज्योति शामिल रहीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों नाबालिग को नेपाल सीमा के पास से सकुशल बरामद कर स्वजन को सौंप दिया गया।