सिद्धार्थनगर की घोंघी नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
सिद्धार्थनगर के लोटन में घोंघी नदी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण। जागरण
HighLights
घोंघी नदी में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।
लोटन पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।
पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है।
संवाद सूत्र, लोटन, (सिद्धार्थनगर)। घोंघी नदी में करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। शव लोटन कोतवाली क्षेत्र के जगदीश स्वामी मंदिर से लगभग 100 मीटर पश्चिम पानी में दिखाई दिया। नदी के आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई। आधे घंटे बाद घटना की सूचना पाकर लोटन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को नदी से निकलवाया और एक-एक बिंदुओं की जांच कर रही है।
रविवार सुबह लोटन कस्बे के पास जगदीश स्वामी मंदिर के लोगों ने घोघीं नदी में एक शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में वहां आस-पास के लोग जुट गये और कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गयी। थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत
पुलिस के अनुसार, शव नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और मृतक किस गांव का रहने वाला था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाया है। थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।