विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिमों का रोकेंगे प्रवेश, हिंदू राष्ट्र की मांग के बीच पूर्व विधायक का एलान

Published: Sat, 15 Aug 2026 10:53 PM (IST)

पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन और मुस्लिम घुसपैठ के विरोध में बढ़नी ...और पढ़ें

हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन में सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिमों का प्रवेश रोकेंगे पूर्व विधायक।

हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन में सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिमों का प्रवेश रोकेंगे पूर्व विधायक।

HighLights

  1. पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने मानव श्रृंखला की घोषणा की।

  2. नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग का समर्थन किया।

  3. बढ़नी सीमा पर मुस्लिम घुसपैठ रोकने का प्रयास।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन और वहां मुस्लिम समुदाय के बढ़ते प्रभाव के विरोध में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने रविवार को बढ़नी सीमा पर मानव श्रृंखला बनाने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि नेपाल में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले मुसलमानों को वहां से खदेड़ा गया है। ऐसे में नेपाल के मुस्लिम भारत में प्रवेश न करें, इसके लिए वह अपने समर्थकों के साथ बढ़नी बॉर्डर पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रतीकात्मक रूप से उनका प्रवेश रोकेंगे।

पूर्व विधायक ने कहा कि नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर माहौल बना है। उनका कहना है कि वहां के घटनाक्रम और मुस्लिम समुदाय के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने रविवार को बढ़नी सीमा पर पहुंचने और समर्थकों के साथ मानव श्रृंखला बनाने की घोषणा की है।

रुपनदेही और कपिलवस्तु में सक्रिय महाकाल युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मराज विश्वकर्मा का कहना है कि नेपाल को पुन: हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग अभी जारी है। उनके अनुसार विभिन्न हिंदू संगठन इस मांग को लेकर एकजुट हैं और प्रशासन की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

उनका दावा है कि कपिलवस्तु और रुपनदेही में सुरक्षा बढ़ाई गई है। हालांकि सीमा पार आवागमन को नियंत्रित करना और किसी व्यक्ति को भारत में प्रवेश की अनुमति देना अथवा रोकना कानून और अधिकृत सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र का विषय है भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर लोगों के सामाजिक, पारिवारिक और व्यापारिक संबंध लंबे समय से हैं।

ऐसे में नेपाल में चल रहे धार्मिक और राजनीतिक घटनाक्रम का असर सीमा के इस पार भी पड़ने की आशंका बनी हुई है। रविवार को बढ़नी सीमा पर पूर्व विधायक की प्रस्तावित मानव श्रृंखला के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता पर नजर रहेगी।