विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: 20 इंस्टा ID सस्पेंड, दो और मुकदमे; धमकी व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:27 AM (IST)

अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अफवाहों और परिवार को मिल रही धमकियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दो मुकदमे ...और पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड।

अंकित बालियान हत्याकांड।

HighLights

  1. अंकित बालियान हत्याकांड में अफवाहों पर पुलिस की कार्रवाई।

  2. दो मुकदमे दर्ज, छह नामजद, 20 फर्जी आईडी सस्पेंड।

  3. परिवार को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस सख्त।

जागरण संवाददाता, शामली। पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चर्चित हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर इंटरनेट मीडिया पर लगातार फैलाई जा रही अफवाहों, भ्रामक प्रचार और स्वजन को हत्या की धमकी को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में छह लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कराए।

अधिकतर फरार शूटर सत्यम कादयान के नाम से थे। एक फर्जी आईडी से अंकित के परिवार को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पूरे प्रकरण की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

असत्य व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर शामली पुलिस का शिकंजा

26 अगस्त को अंकित बालियान की कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आर्यपुरी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को दो शूटर 50-50 हजार के इनामी शूटर सुमित और मोहित निवासी सोनीपत को ढेर कर दिया था। जबकि इस प्रकरण में दो शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान फिलहाल फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में टीम लगी हुई है। हत्याकांड से अगले ही दिन से लगातार फर्जी आईडी से विभिन्न पोस्ट अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी की जा रही है।

27 अगस्त को फर्जी वीडियो हुआ था पोस्ट

27 अगस्त को हरियाणवी सिंगर भूपेंद्र ढिंगरा की आईडी से हत्या की जिम्मेदारी लेना का फर्जी वीडियो पोस्ट किया गया। हालांकि बाद में उसने वीडियो बनाकर माफी मांगी। इसके अलावा फरार शूटर सत्यम कादयान की 10 फर्जी आइडी बनाकर अलग-अलग तरीके की धमकी दी गई। एक आइडी से अंकित बालियान के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं, भोलू शाहपुरिया या के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने और एनकाउंटर पर सवाल उठाने की पोस्ट की गई। लगातार बढ़ती पोस्ट के चलते पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई की है।

स्वजन को बम से उड़ाने और भविष्य में दो और हत्याएं करने की धमकी पर कार्रवाई

साइबर क्राइम थाना में तैनात उप निरीक्षक राहुल कादयान और उप निरीक्षक राहुल सांगवान की ओर से दो मुकदमे दर्ज कराए गए। जिनमें छह लोगों ने संभावित नाम दर्ज किए गए। जबकि 20 से अधिक फर्जी आइडी का उल्लेख किया गया। पुलिस की ओर से 20 फर्जी आइडी जिनमें 10 सत्यम कादयान के नाम से बनाई गई थी। ऐसी आईडी की इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करते हुए सस्पेंड कराया गया। इससे पहले पुलिस आर्यन संधू और सत्यम कादयान के अकाउंट को पहले ही सस्पेंड करा चुकी है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: मुठभेड़ की विवेचना मुजफ्फरनगर को, पुलिस हरियाणा में कर रही जांच

यह भी पढ़ें- 'दो लोगों की हत्या की जाएगी...', हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को मारने वाले शूटर सत्यम ने अब किसे दी धमकी?

एसपी ने दी जानकारी

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 20 फर्जी आइडी को सस्पेंड कराया गया है, जिनसे लगातार फर्जी पोस्ट की जा रही थी। स्पष्ट किया है कि इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने, फर्जी दावे करने और जनमानस में भय या भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शामली पुलिस ने की अपील

एसपी ने कहा है कि शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किसी भी पोस्ट की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। केवल पुलिस या अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त प्रमाणित सूचना पर ही भरोसा करें तथा किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।