Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में मुठभेड़: इनामी कुख्यात गैंगस्टर इनाम धूरी गोली लगने से घायल, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

    शामली के कांधला में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर इनाम धूरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें

    शामली क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धूरी और बाइक व असलहा। सौः पुलिस

    शामली क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धूरी और बाइक व असलहा। सौः पुलिस

    HighLights

    1. कांधला में पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर घायल।

    2. इनाम धूरी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार।

    3. मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य, 40 मुकदमे।

    जागरण संवाददाता, शामली। कांधला थाना क्षेत्र के खंदरावली रजवाहे की पुलिया के पास रविवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर इनाम धूरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार शाम करीब छह बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह पुलिस टीम के साथ खंदरावली जंगल में रजवाहा पटरी के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।

    पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह तेज रफ्तार में बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपित ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और पास के खेत में घुस गया।

    78748260

    पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 32 बोर का पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

    खबरें और भी

    पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर इनाम धूरी पुत्र अफजाल, निवासी मुहल्ला आर्यपुरी कैराना के रूप में हुई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी सुमित शुक्लाऔर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

    एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित कुख्यात मुकीम काला और फुरकान गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी व लूट जैसे 40 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में कैराना में दर्ज जानलेवा हमले के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- नकली नोटों की खेप चलाने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, इटावा पुलिस ने 5 शातिर ठगों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर: पूर्व विधायक पवन पांडेय पर भूमि हड़पने और हत्या के आरोप तय, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई