Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नकली नोटों की खेप चलाने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, इटावा पुलिस ने 5 शातिर ठगों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:27 PM (IST)

    इटावा की सैफई पुलिस ने नकली नोट बाजार में चलाने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इन आरोपियों के कृत्यों से आम लोगों में भय का माहौल था। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सैफई पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह पर कार्रवाई की।

    2. पांच आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज।

    3. गैंग लीडर सुखबीर उर्फ सोनू समेत अन्य सदस्य गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, इटावा। सैफई थाना पुलिस ने नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने और दुकानदारों को झांसा देकर आर्थिक लाभ कमाने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के कृत्यों से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।

    थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार गैंगलीडर सुखबीर उर्फ सोनवीर उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला जगजीवन नगर शैलई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद समेत उसके गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई की गई है। गैंगलीडर की उम्र करीब 38 वर्ष है।

    पुलिस ने गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला जगजीवन नगर शैलई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद, ओमवीर निवासी इसी मोहल्ले, अजय उर्फ एसपी निवासी नगला नवल (भूतों का नगरा), थाना जसवंतनगर, इटावा और राजू पुत्र जगत सिंह निवासी नगला वैश्य, थाना सैफई, इटावा को भी आरोपित बनाया है।

    यह भी पढ़ें- इटावा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टकराई कार , महिला की मौत; तीन घायल