Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में सरकारी अस्पताल से गमला चोरी, अधीक्षक ने खुद और स्टाफ पर लगाया चार-चार रुपए का जुर्माना

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:13 AM (IST)

    कांधला सीएचसी से गमला चोरी होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने खुद और 50 कर्मचारियों पर चार-चार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने सरकारी संप ...और पढ़ें

    सरकारी अस्पताल से गमला चोरी। AI जेनेरेटेड फोटो

    सरकारी अस्पताल से गमला चोरी। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. कांधला सीएचसी से पौधे सहित गमला चोरी।

    2. अधीक्षक ने खुद व 50 स्टाफ पर जुर्माना लगाया।

    3. सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर जवाबदेही तय की।

    संवाद सूत्र, कांधला। सीएचसी से पौधे समेत गमला चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिसर की सुंदरता को बिगाड़ने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर चिकित्सा अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने जिम्मेदारी तय करते हुए खुद और पूरे स्टाफ को दोषी माना, और पूरे स्टाफ समेत अपने खुद पर भी जुर्माना लगा दिया।

    सभी से चार-चार रुपयों की वसूली करने के बाद नया गमला मंगाया गया। इससे पहले भी अधीक्षक ने गमला चोरी करने वाले एक युवक से 100 रुपये जुर्माना वसूल किया था।

    कस्बे के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल में बड़ी संख्या में गमलों में पौधे लगावाए हैं। दो दिन पहले अस्पताल के बरामदे में रखा पौधे (एरोकेरिया) वाला गमला गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब गमले का पता नहीं चला, तो चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया।

    अस्पताल की संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही मानते हुए उन्होंने एक मिसाल कायम करने का फैसला लिया। चिकित्सा अधीक्षक ने गमले की चोरी की जिम्मेदारी तय करते हुए खुद को भी लापरवाही का दोषी माना और अपने समेत अस्पताल के 50 कर्मचारियों पर चार-चार रुपये का जुर्माना लगा दिया। सभी कर्मचारियों से जुर्माने की राशि वसूलकर नया गमला खरीद लिया गया।

    चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि यह कदम अस्पताल की प्रत्येक छोटी-बड़ी संपत्ति के प्रति कर्मचारियों में जवाबदेही की भावना पैदा करने के लिए उठाया गया है। जुर्माना छोटा है, लेकिन संदेश बड़ा है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि सौ रुपए का गमला था, और सौ रुपए का पौधा था, इसलिए दो सौ रुपये जमा किए गए है। इस कार्रवाई की कस्बे में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर हर अधिकारी इसी तरह अपनी जिम्मेदारी समझे तो सरकारी विभागों की तस्वीर बदल सकती है।

    गौरतलब है कि चिकित्सा अधीक्षक इससे पूर्व में भी एक खाली गमला चोरी होने पर स्टाफ पर दो-दो रुपये का जुर्माना लगा चुके है, यहीं नही अस्पताल में अपनी मां के साथ आए एक बालक ने गमले में पेशाब कर दिया था। चिकित्सा अधीक्षक ने बालक की मां पर सौ रुपये का जुर्माना वसूल लिया था। हालांकि बाद में मां को रुपये वापस भी कर दिए थे।

    चालक के खिलाफ दी तहरीर

    चिकित्सा अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिन पहले अस्पताल में आई एक कार चालक ने पौधों को रौंद दिया था, जिसके चलते कई पौधे खराब हो गए थे, और कई गमले भी टूट गए थे।

    मंगलवार को उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार हरियाणा नंबर पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- रामपुर में जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मी को कुत्ते ने काटा, दूसरी के सामने आया नाग-नागिन का जोड़ा

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में 115 रुपये में केमिकल से तैयार कर रहे थे दो लीटर पेट्रोल, सरगना समेत पांच आरोपितों को भेजा गया जेल